Breaking

Monday, September 16, 2019

मतलबी दुनियाँ

जब छोटे मतलबी लोग आपको नीचा दिखाना चाहे तो,आपको क्या करना चाहिए ? 

जब छोटे लोग आपको नीचा दिखाना चाहे तो , हमेशा बड़ा सोचिये।

"दोस्तों आज की दुनिया में निश्चित रूप से ऐसे लोग होते हैं, जो चाहते है की आप हार जाएँ, आपके जीवन में दुर्भाग्य आ जाये, आपको डांट पड़ जाये।  परन्तु ये लोग आपको तब तक नुकसान नहीं पंहुचा सकते जब तक कि ये तीन बातें याद रखेंगे " -------
१.अगर आप घटिया लोगों से लड़ने से इंकार कर दें, तो आप जीत जाते हैं। ओछे लोगों से लड़ने से आपका आकर छोटा हो जाता है। इसलिए महान बने रहें। 

२. पीठ पीछे बुराई का बुरा न माने। यह तो आपके विकास और प्रगति का सबुत है। 

३. याद रखें की पीठ पीछे बुराई करने वाले मनोवैज्ञानिक रूप से बीमार होते हैं। उनके प्रति सहानुभूति रखें। 

४-अपनी सोच को इतना बड़ा रखे कि ओछे लोगों के हमलों का आप पर कोई असर न हो। 

जब आपको यह लगे "मेरे पास वह काबिलियत नहीं है जो मैं सफल हो सकूँ  "तो बड़ा सोचें। याद रखें अगर आप खुद को कमजोर समझते हैं तो आप कमजोर बन जाते हैं। अगर आप खुद को अक्षम समझते हैं , तो आप अक्षम बन जाते हैं। अगर आप खुद को सेकंड क्लास समझते  सेकंड क्लास बन जाते हैं। 

इन नियमो का प्रयोग करके खुद को सस्ते दामों में बेचने की स्वाभाविक प्रवित्ति को काबू में रखें ----

 १ -महत्त्वपूर्ण दिखें। इससे आपको महत्त्वपूर्ण दिखने में मदद मिलती हैं। आप बाहर से कैसे दिखतें हैं, इस बात का काफी सम्बन्ध इस बात से होता है कि आप अंदर से कैसा अनुभव करते हैं।

२ -दूसरे लोगों के बारे में सही नजरिया रखें। आप सचमुच कितने अच्छे हैं, यह देखने के लिए बड़ा सोचें।

३-अपने गुणों, अपनी काबिलियत पर ध्यान केंद्रित करें। अपने सकारात्मक पहलु को जाने।  

जब बहस या लड़ाई से बच न सकें तो, बड़ा सोचें। 

बहस करने और लड़ने के प्रलोभन का इस तरह सफल प्रतिरोध करें ------

१-खुद से पूछें : क्या यह चीज़ वास्तव में इतनी महत्त्वपूर्ण है कि इसके बारे में बहस की जाये ?

२-खुद को याद दिलाएं कि आप बहस में कभी कुछ भी हासिल नहीं कर सकते , बल्कि आप हमेशा कुछ न कुछ खो देते हैं। 

३-इतना बड़ा सोचें कि आप यह जान लें कि ,लड़ाई ,बहस ,झगड़े और इस तरह की फालतू बातों से आप अपनी मंजिल तक नहीं पहुँच पाएंगे। 

जब आप पराजित महसूस करें तो बड़ा सोचें। बिना मुश्किलों और असफलताओं के बड़ी सफलता हासिल करना संभव नहीं है। परन्तु बिना हारे बाकि जिंदगी गुजार देना संभव है। महान लोग पराजयों का सामना इस प्रकार करतें हैं -----

१-पराजय को एक सबक के रूप में लें। इससे सीखें। हर पराजय से कुछ न कुछ लें। 

२-पीछे हटकर नए सिरे से नई शैली से शुरुवात करें। इतना सोचें कि हार एक मानसिक अवस्था है , इससे ज्यादा कुछ नहीं। 



जब छोटे लोग आपको नीचा दिखाना चाहे तो,आपको क्या करना चाहिए ? 

   











सुनील कुमार:-

No comments:

Post a Comment